जयगुरुदेव मंदिर : गुरु पूर्णिमा मेला में जुटी भीड

जयगुरुदेव मंदिर : गुरु पूर्णिमा मेला में जुटी भीड
मथुरा। जयगुरुदेव नाम योग साधना मन्दिर पर चल रहे गुरुपूर्णिमा सत्संग मेला में अनुयाईयों की भीड लगातार बढ रही है। बुधवार को मेला के दूसरे दिन राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चन्द और बाबूराम ने गुरु महिमा और सृष्टि की रचना पर प्रकाश डाला ।
    सतीश चन्द ने कहा, महापुरुषों ने सृष्टि की रचना के बारे में विस्तार से बताया है। धरती बनने के बाद मानव कैसे आ गये? कौन आपको यहां लाया और जीव कैसे यहां पर फंस गये ? आपको अपना इतिहास जानना चाहिये, यदि अपना इतिहास नहीं जानोगे तो जीवन व्यर्थ चला जायेगा। जीवों के आने की जानकारी और समझ महापुरुषों के सत्संग से आती है। 
   उन्होंने बताया कि धरती पर ब्रह्मा को आदि गुरु कहा गया है, जो लोग उनसे शिक्षा लिये वे ऋषि, मुनि बन गये, वेदों के श्लोक ब्रह्मा की वाणी है जिसमें पाप-पुण्य का विधान है, पाप पुण्य के कारण धीरे-धीरे जीवात्मा की आंखों के ऊपर कर्मों की गन्दगी का पहाड़ जमा हो गया और जीव कर्म बंधन में फंस गया। भौतिक विद्या वाले इस बात को नहीं मानते हैं। आज सबका रुझान भोगों की तरफ चला गया है। लोगों का खान-पान दूषित हो गया। 

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1309443
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.