वृंदावन में वसूली कर रहा था फर्जी डीएसपी, गिरफ्तार

वृंदावन में वसूली कर रहा था फर्जी डीएसपी, गिरफ्तार
-चंदन नगर, हुगली, पश्चिम बंगाल से वृंदावन आया था आरोपी सिद्धार्थ
   मथुरा । वह चंदन नगर, हुगली, पश्चिम बंगाल से वृंदावन आया, कई दिन तक वृंदावन में घूमा फिरा, सब कुछ समझने और देखने के बाद उसने पुलिस अधिकारी बन कर वसूली करने का फैसला किया, संभवत यह फैसला हर जगह हो रही वसूली को देखकर उसने लिया होगा, ई रिक्शा वालों से वसूली की, शराब के ठेकों से वसूली की आखिर शराब की बोतल ने रंग दिखाया और खुद ही उसकी पोल खुल गई, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
    यह कहानी है पांच जुलाई को चंदन नगर, हुगली, पश्चिम बंगाल से वृंदावन आये सिद्धार्थ चक्रवर्ती की। पुलस ने उसे फर्जी डीएसपी बनकर उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वो शराब के ठेके से वसूली करते हुए पकड़ा गया। वह शराब की ठेकों पर वसूली करने के लिए पहुंचा था। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस उसके बारे में जांच कर रही है। वृंदावन थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल के अनुसार सिद्धार्थ चक्रवती चंदननगर, हुगली, पश्चिम बंगाल से पांच जुलाई को वृंदावन आया था।
    यहां कई दिनों तक पूरे वृंदावन में घूमा और फिर 16 जुलाई को उसने पुलिस के सीओ रैंक के अधिकारी की वर्दी खरीद ली। इसके बाद वो रौब झाड़ने लगा, बताया गया है कि सिद्धार्थ चक्रवती ई रिक्शा चालकों से भी वसूली करने लगा। वो शराब के ठेके पर भी वसूली करने के लिए आया था, लेकिन यहां वो बहक गया। लोगों को उस पर शक होने लगा, जिसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई।  पुलिस रंगेहाथ पकड़ लिया। पहले तो उसने प्रभाव में लेने की कोशिश की लेकिन वह सवाल जवाब में फंस गया। आरोपी ने बताया कि हुगली पुलिस पहले भी उसे जेल भेज चुका है। वहां भी वह फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वसूली करने में लगा था।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1309846
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.