वृन्दावन : धीरेन्द्र शास्त्री ने साधु संतों के साथ किया मंथन

वृन्दावन : धीरेन्द्र शास्त्री ने साधु संतों के साथ किया मंथन
   मथुरा । दिल्ली से चलकर वृंदावन तक आने वाली धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को लेकर वृंदावन में हुई बैठक में साधु संतों के बीच मंथन हुआ। बैठक में हिंदुओं की एकजुट, ब्रज में मांस मदिरा की दुकानों को बंद किये जाने, यमुना शुद्धिकरण जैसे मुद्दों पर साधु संतों ने प्रमुखता से अपनी बात रखी। बैठक वृंदावन के कृष्ण कृपा धाम में आयोजित हुई। 
  इस पदयात्रा को बागेश्वर बांके बिहारी मिलन ’सनातन हिंदू एकता’ नाम दिया है। बैठक में संत गोस्वामी सेवायत आदि पहुंचे। पदयात्रा 7 नवंबर से दिल्ली से प्रारम्भ होगी और 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी। यहां पदयात्रा का समापन होगा। दिल्ली से वृंदावन तक होने वाली पदयात्रा को लेकर बैठक में मौजूद रहे साधु संतों ने अपने विचार व्यक्त किये। भेद भाव और जात पात को हमें जड़ से मिटाना है, हमें भारत हिंदू राष्ट्र बनाना है। छुआछूत की करो विदाई हम सब हिंदू भाई भाई जैसी बातें हुईं और इन मुद्दों पर जोर दिया गया। 
   बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि इस पदयात्रा का एक ही उद्देश्य है सभी हिंदुओं को हम घर घर जाकर गले लगाएंगे। छुआछूत एवं भेदभाव को जड़ से मिटाएंगे और हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। बृजवासियों ने धीरेन्द्र शास्त्री का जोरदार स्वागत किया। 
   बैठक में मौजूद साधु संतों ने कहा कि वह धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और हिंदू राष्ट्र बनाने में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस 9 दिन की पदयात्रा में बैठक में अनिरुद्धाचार्य ने आठ दिन की सेवा में अपनी अन्नपूर्णा रसोई से श्रद्धालुओं के लिए भोजन उपलब्ध कराने की घोषणा की, कृष्ण कृपा धाम के महाराज, मोर कुटी आश्रम के संत, हनुमान दल के अध्यक्ष लाला पहलवान, मान मंदिर बरसाना के संत, भाजपा सांसद मनोज तिवारी एवं वृंदावन के अनेक साुध संत मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1309833
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.