मथुरा वृंदावन की दर्जनों कॉलोनियो में यमुना जल ने किया अधिग्रहण

मथुरा वृंदावन की दर्जनों कॉलोनियो में यमुना जल ने किया अधिग्रहण
-ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार बरसात से बदतर हालात, पशुओं को नहीं मिल रहा चारा
  मथुरा । हथिनीकुंड बैराज और ओखला बैराज से यमुना नदी में छोड़े गये पानी का असर गुरूवार को मथुरा में देखने को मिला, किसानों की हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है, वहीं करीबन तीन दर्जन गांवों सहित मथुरा वृंदावन की दर्जनों कालोनियां यमुना के पानी की चपेट में आ गई हैं। अब यमुंना का उफान तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों के लिए आफत बन गया है, तटवर्ती इलाकों में बनीं कॉलोनियां और गांव दरिया बन चुके हैं ।


    प्रशासनिक टीमें और स्वयंसेवी संगठन जनपद मांट, छाता, वंदावन, मथुरा, गोकुल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों बाहर निकालने में जुटे हैं, राहत शिविरों को सक्रिय कर दिया गया है, टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं, यमुना के पानी ने जनपद के शेरगढ़, नौहझील, सुरीर, पानीगांव, वृंदावन, मथुरा, गोकुल महावन क्षेत्र के काफी क्षेत्र प्रभावित है, गुरूवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने यमुना के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत रखते हए तहसील छाता के ग्राम बहटा तथा तहसील मांट की शहीद चन्द्रशेखर आजाद पुलिस चौकी, यमुना पुल थाना नौहझील के आसपास निरीक्षण किया, इसके अलावा ग्राम बहटा में स्थापित बाढ़ राहत शिविर में प्रभावित परिवारों को राशन वितरण किया तथा मेडिकल टीम द्वारा किए जा रहे उपचार का जायजा लिया ।


    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी खुद स्टीमर में बैठकर लोगों को आगाह कर रहे हैं, इलाकों को खाली कर दें, लोग घरों को खाली करके सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। आगामी 15 घंटे मथुरा जनपद के लिए अग्नि परीक्षा वाले हो सकते हैं। कल यमुना 167 मीटर से उपर बह रही है। जिसे देखते हुए स्वयं जिलाधिकारी अपनी टीम के साथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों का हाल चाल जान रहे हैं। वहीं प्रभावित लोगों को राहत सामिग्री व खाना पहुंचाया जा रहा है, डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन व खाना वितरण किया। वहीं दो हजार से अधिक लोगों को राहत कैंपों में भोजन खिलाया गया, गुरूवार को डीएम के साथ एडीएम वित्त पंकज वर्मा, एसडीएम छाता वैभव गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा, डॉ0 देवेन्द्र , थाना प्रभारी शेरगढ प्रदीप कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव नन्दी नगला, शेरगढ़, यमुना पुल आदि का दौरा किया।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1060649
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.