सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे स्टेशनरी और स्कूल बैग
सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटे स्टेशनरी और स्कूल बैग
मथुरा (चौमुहां) । नगर पंचायत अध्यक्ष सुषमा सिसौदिया ने आर्यमन इंटरप्राइजेज के सौजन्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय, कन्या पाठशाला प्रथम के बच्चों को स्टेशनरी किट एवं स्कूल बैग वितरित किए, स्टेशनरी किट और स्कूल बैग पाकर बच्चों के चहरे खिल उठे, इस दौरान आर्यमन इंटरप्राइजेज ने बच्चों को दिखाने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल की प्रदर्शनी लगाई और बुलेट की खूबियों के बारे में बताया ।
.jpg)
चौमुहां चेयरमैन सुषमा सिसौदिया ने आर्यमन इंटरप्राइजेज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया है, प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को दोपहर के भोजन के अलावा स्कूल बैग, ड्रैस, जूते, मौजे, किताब कॉपी आदि पठन पाठन की सामग्री मुफ़्त उपलब्ध कराई जा रही है, अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को देखकर बच्चों को वजीफा भी दिया जा रहा है, भाजपा सरकार में सरकारी स्कूलों के बच्चे अब फर्नीचर पर बैठक पढ़ाई कर रहे है, चेयरमैन प्रतिनिधि ऋतिक सिसौदिया, हरेंद्र सिसौदिया, भूरी सैनी, वीरू मुखिया, प्रधान अध्यापक कृष्णा सिंह, प्रेमलता सैनी आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)







