महाविद्यालय में करियर काउंसिल सेल का हुआ आयोजन
महाविद्यालय में करियर काउंसिल सेल का हुआ आयोजन
-छात्र-छात्राओं को बताया अंगदान का महत्व, शिविर में किया स्वास्थ्य परीक्षण
मथुरा । किशोरी रमण महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल द्वारा दो सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया, छात्र-छात्राओं को नेट, गेट, एसएससी, सीजीएल, राज्य तथा केंद्र की लोक सेवा आयोग की भर्ती तथा आइटी, पेट्रोकेमिकल, गैस लिमिटेड आदि संस्थानों में रोजगार के अवसरों से अवगत कराया ।
.jpg)
कालेज के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब अंगदान के अध्यक्ष रोटरियन लाल गोयल, रितिका गुप्ता और वृंदावन रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर यदुराज सिंह यादव के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया, अतिथियों का स्वागत कालेज के प्रो़0 अमर कुमार धारीवाल, डा़0 अमित राणा, डा़0 राजीव वार्ष्णेय, अमित चौरसिया, डा़0 राजेश सारस्वत, डा़0 हिमांशु तिवारी, डा़0 अरुणेश ओझा, हिमांशु तिवारी, प्रो़0 कामना पंड्या ने पटका पहना कर किया ।
रोटरियन लाल गोयल और रितिका गुप्ता ने अंगदान की महत्व बताया, रोटरियन दीपक गोयल और रोटरी क्लब वृंदावन के अध्यक्ष प्रो़ यदुराज सिंह यादव ने कहा कि रोटरी क्लब जनमानस के सहयोग के लिए सदैव तैयार है, कैलीफोर्निया से आए सुनील गुप्ता ने छात्र छात्राओं को अंगदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में करियर काउंसिलिंग के अंतर्गत स्नातक वर्ष की कला, विज्ञान, कामर्स तथा स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं को आइटी सेक्टर, आफिस कार्य, मैनेजमेंट आदि में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी, संचालन प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने किया ।







.jpeg)







