अब हर गांव पंचायत तक पहुंचेगी प्राइवेट या सरकारी बस

अब हर गांव पंचायत तक पहुंचेगी प्राइवेट या सरकारी बस
-प्राइवेट बस मालिकों के साथ परिवहन विभाग तैयार कर रह कार्ययोजना
   मथुरा । प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 को लेकर जनपद में जागरूकता बढ़ाई जा रही है, इस योजना का उद्देश्य गांव-गांव तक सस्ती और सुगम सुविधा के साथ स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, एआरटीओ कार्यालय में प्राइवेट बस मालिकों के साथ इस योजना को लेकर दूसरी बैठक की गई, बैठक में ग्राम पंचायतों को तहसील एवं मुख्यमंत्री मुख्यालय से जोड़ने की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
   क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक मदन मोहन शर्मा और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र सिंह की मौजूदगी में एक बैठक की गई, एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाएगा, इच्छुक व्यक्ति 15 से 28 सीट क्षमता वाले (डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक) वाहन लगाकर अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं, वाहन की अधिकतम आयु 8 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि अनुबंध अवधि 10 वर्ष तक होगी जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है, योजना में वाहन स्वामियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1547220
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.