भेड़-बकरी पालन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा समझौता

भेड़-बकरी पालन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा समझौता
  फरह (मथुरा) । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम, मथुरा और भारत लाइवस्टॉक एंटरप्राइज एंड इनोवेशंस ठाणे (महाराष्ट्र) ने भेड़ बकरी पालन के  आधुनिकीकरण के लिए समझौता ज्ञापन एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, बकरी अनुसंधान संस्थान ने अपने वैज्ञानिकों के दीर्घकालीन अनुसंधान से विकसित कई स्वामित्व तकनीकों का हस्तांतरण भी किया है ।
    परजीवी रोगों की रोकथाम के लिए हर्बल एंटी कॉक्सीडियल फ़ीड फॉर्मुलेशन, लगभग 20 प्रतिशत तक आंतरिक मीथेन उत्सर्जन को कम करने वाली मीथेन लो फ़ीड तकनीक, तथा सीमेन डायल्यूटर उन्नत कृत्रिम गर्भाधान तकनीक शामिल हैं, भारत लाइवस्टॉक अपनी वैश्विक स्तर पर अद्वितीय एनिमल फेस रिकग्निशन तकनीक भी लागू कर रहा है जिसके माध्यम से प्रत्येक पशु की पहचान, निगरानी और स्वास्थ्य की वास्तविक मॉनिटरिंग संभव होगी, इसके कारण  बड़े स्तर  पर सटीक एवं आधुनिक पशुपालन को बढ़ावा भी मिलेगा। समझौते पर अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ0 मनीष कुमार चटली और भारत लाइव स्टॉक के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक ने हस्ताक्षर किए है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1547207
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.