एप डाउनलोड कर स्मार्ट फोन से कनेक्ट करें अपना स्मार्ट मीटर-चीफ इंजीनियर
एप डाउनलोड कर स्मार्ट फोन से कनेक्ट करें अपना स्मार्ट मीटर-चीफ इंजीनियर
मथुरा । आपका प्रीपेड या स्मार्ट मीटर बेहद ही स्मार्ट है, यह आपकी बिल संबंधी अनियमिताओं और कई अन्य समस्याओं का स्थाई समाधान हैं, इसके लिए स्मार्ट मीटर में मौजूद तकनीक का समझदारी से उपयोग करना होगा, स्मार्ट मीटर समस्या नहीं समाधान का हिस्सा है, प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर आ रहीं उपभोक्ताओं की शिकायतों पर यह बातें कहते हुए चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने कहीं हैं ।
उन्होंने बताया कि यूपीपीसीएल स्मार्ट एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें जिस मोबाइल में आप ऐप डाउनलोड कर रहे हैं, वही नम्बर कनेक्शन के साथ जुडा होना जरूरी है, गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप एप डाउनलोड कर सकते हैं, इसके बाद आप सीधे मीटर की हर गतिविधि के साथ अपने मोबाइल के माध्यम से जुड जाएंगे और बिल और रीडिंग पर सीधी नजर रख सकेंगे। आप कहीं भी हों अपने शहर अथवा गांव में हों अथवा बाहर खपत, चार्ज, लोड, रीडिंग, बिल हर जानकारी आपके पास रहेगी।
उन्होंने बताया कि एप को साइन अप करने के लिए आपके कनेक्शन से लिंक मोबाइल पर ओटीपी आएगा, साइन अप कर ऐप को एक्सप्लोर करें और घर बैठे बिजली खपत की निगरानी करें, एप के माध्यम से आप ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं, नेगेटिव बैलेंस से आशय उस धन राशि से है जिस जितनी बिजली का आपने उपयोग वर्तमान स्थिति तक किया है और उसका भुगतान नहीं किया है, नेगेटिव बिल के साथ अगले महीने की अनुमानित खपत के बराबर बढा कर भुगतान करने की सलाह दी जाती है इस पर दो प्रतिशत छूट भी समायोजित की जाती है, इसका लाभ उठाएं ।







.jpeg)









