नरेन्द्र भारद्वाज निर्वाचित हुए आइजेयू के राष्ट्रीय सचिव, पत्रकारों में हर्ष की लहर
नरेन्द्र भारद्वाज निर्वाचित हुए आइजेयू के राष्ट्रीय सचिव, पत्रकारों में हर्ष की लहर
-आन्ध्र प्रदेश के विजयबाडा में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन का हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन
-आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन0 चन्द्रबाबू नायडू ने आईजेयू के राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन
मथुरा । इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) की विजयवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय 11वीं प्लेनरी बैठक में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मथुरा इकाई जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज को आईजेयू का राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित किया गया हैं जिससे उत्तर प्रदेश व मथुरा जनपद के पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई है, वहीं शाहजहांपुर के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के पद पर निर्वाचित किया गया है ।

आंध्र प्रदेश राज्य के विजयवाड़ा जनपद में आयोजित इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन आइजेयू के 11वें प्लेनरी सत्र का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन0 चंद्रबाबू नायडू द्वारा किया गया जिसमें यूनियन से संबद्ध देश भर के 27 राज्यों के पत्रकारों ने सहभागिता की, आइजेयू कार्यसमिति के चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार एम0 ए0 मजीद ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए नई केंद्रीय कमेटी के निर्वाचित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया।
इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन आइजेयू में मथुरा के सक्रिय पत्रकार नरेन्द्र भारद्वाज के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने की खबर मिलते ही जनपद मथुरा के पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई, मथुरा के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री भारद्वाज हमेशा पत्रकार हितों के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं, उन्होंने न केवल पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया, बल्कि संगठन को सशक्त बनाने और पत्रकारों को एकजुट रखने में भी हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने कहा कि मथुरा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज को आइजेयू का राष्ट्रीय सचिव व शाहजहांपुर से वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिंह को इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यसमिति का सदस्य चुने जाने से उत्तर प्रदेश व मथुरा के पत्रकारों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जागी है, इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, राष्ट्रीय सम्मेलन में जनपद मथुरा से ज़िला महासचिव रमेश चंद, वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा, मोहन मीना, बी0 एल0 पांडेय व आबिद ने भी भाग लिया ।







.jpeg)









