सीओ कार्यालय में बयान देने पहुंची थी महिला, हुई अभद्रता

सीओ कार्यालय में बयान देने पहुंची थी महिला, हुई अभद्रता
-पीड़िता ने सीओ को फोन पर दी अभद्रता की जानकारी, सीओ ने किया आश्वस्त
   मथुरा । थाना जैंत क्षेत्र स्थित लोटस गार्डन निवासी श्रीमती पूजा देवी ने गुरुवार को सीओ सदर कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि एक जुलाई को उनके साथ हुए कथित हमले के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से वह लगातार न्याय के लिए भटक रही हैं, पूजा देवी के अनुसार सीओ सदर वरुण मिश्रा ने उनकी शिकायत गंभीरता से सुनी, कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों को उनका बयान दर्ज करने और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने के निर्देश दिए, सीओ ने साक्ष्यों का भी अवलोकन किया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देकर कार्यालय से चले गए ।
   पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद सादे कपड़ों में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बयान दर्ज करने के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित रूप से डराते-धमकाते हुए कहा कि यदि पुलिस की शिकायत करोगी तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे, महिला का यह भी आरोप है कि उस समय मौजूद वर्दीधारी पुलिसकर्मी ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया, पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी फोन पर सीओ सदर वरुण मिश्रा को दी ।
  उनका कहना है कि सीओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी, गौरतलब है कि पूजा देवी का आरोप है कि एक जुलाई को थाना वृंदावन की रमणरेती पुलिस चौकी के सामने उनके साथ पुलिस की मौजूदगी में जानलेवा हमला हुआ था, उनका कहना है कि घटना के कई दिन बाद भी उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, पीड़िता का दावा है कि वह यूपी-112 पुलिस के साथ भी थाना वृन्दावन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1929145
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.