डीग गेट पर स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग, मचा हड़कंप
डीग गेट पर स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग, मचा हड़कंप
मथुरा । डीग गेट स्थित शारदा कॉम्प्लेक्स के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार सुबह उस समय हुई जब कॉम्प्लेक्स में काफी संख्या में लोग मौजूद थे ।
ट्रांसफार्मर में लगी आग का कारण एक बंदर की उछल कूद बताई जा रही है, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को दी, आग इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों में बैठे दुकानदार और ग्राहक डर के मारे बाहर निकल आए, स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के साथ ऐसे बहुत हादसे हो चुका है, अक्सर हर बार बंदर की वजह से शॉर्ट सर्किट हो जाता है फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है ।







.jpeg)









