राया में हुई फायरिंग से दहशत, आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज
राया में हुई फायरिंग से दहशत, आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज
मथुरा । राया क्षेत्र के गांव तेहरा में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष और फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई, घटना रात साढ़े आठ बजे की है, जब पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, देखते ही देखते विवाद गाली गलौच से मारपीट और फिर जानलेवा फायरिंग तक पहुंच गया, गोलियों की आवाज से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और लोगों में भय व आतंक का माहौल बन गया ।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह चौकी प्रभारी बिचपुरी उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, देर रात तक घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया, फिलहाल किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है ।
सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया मामले में प्रथम पक्ष से सोनू उर्फ मटियल, योगेंद्र उर्फ शेरू, करन उर्फ काली समेत दो अज्ञात व्यक्तियों और द्वितीय पक्ष से बबीन और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, आरोपितों पर बलवा, मारपीट, जान से मारने की नीयत से फायरिंग, धमकी देने और लोक शांति भंग करने के आरोप लगाए गए हैं ।







.jpeg)









