राया अनाज मंडी का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
राया अनाज मंडी का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
-डीएम सीपी सिंह ने बिचौलियों पर कड़ी नजर रखने के दिये सख्त निर्देश
मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद के राया मंडी स्थित तीन गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें खाद्य विभाग का राया उप मंडी प्रथम एवं राया उप मंडी द्वितीय तथा एफसीआई का राया उप मंडी भारतीय खाद्य निगम शामिल था, उन्होंने राया स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा बोरी की उपलब्धता, वेटिंग मशीन, छन्ना, डस्टर, नमी मापक यंत्र आदि का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं खरीद की व्यवस्था, भंडारण, तौल प्रक्रिया और किसानों को हो रही सुविधाओं का जायजा लिया, उन्होंने किसानों से वार्ता की, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा क्रय केंद्र के प्रभारी को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने किसानों से सीधे संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं, उन्होंने किसानों को गुड खिलाया, उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिले।
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपए 2585 है, उन्होंने किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने हेतु प्रोत्साहित किया, जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मंडी निरीक्षक को निर्देश दिए मंडी परिसर में साफ सफाई की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।







.jpeg)









