एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन
-सैनी समाज ने की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग
मथुरा । सैनी समाज के जिलाध्यक्ष महेश सैनी एडवोकेट के घर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को सैनी समाज लोगों ने समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों के समीप स्थित वट वृक्ष के नीचे एकत्रित होकर प्रदर्शन किया, समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग की ।
सोमवार मध्याह्न में घटना को लेकर सैनी समाज के बैनरतले सैकड़ों समाज के लोगों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा, एसपी सिटी ने सैनी समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, जांच पूरी होने तक कोई एकतरफा गिरफ्तारी नहीं होगी और पीड़ितों की तहरीर पर नियमानुसार मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा, इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव ने पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की ।
इस दौरान बलराम सैनी, मुकेश सैनी नेताजी, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही, रमेश सैनी पीडब्ल्यूडी वाले, छतर सिंह सैनी, पार्षद लक्ष्मण सैनी, कृष्ण गोकुलिया, डॉ0 राजकुमार सैनी, पूर्व प्रधान पवन सैनी, शरद सैनी, विष्णु सैनी, राजेन्द्र सैनी, बाबूलाल सैनी, भूप सिंह, गब्बर सिंह, डॉ0 अशोक सैनी, भगवान सिंह सैनी, मदन गोपाल, राज गब्बर नेता, संतोष कुमार सैनी, ओम प्रकाश सैनी, गुलाब सैनी, गिर्राज सैनी, अजीत सैनी आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









