पक्षियों की जल सेवा को वितरित किये गये जल पात्र
पक्षियों की जल सेवा को वितरित किये गये जल पात्र
-भारत विकास परिषद द्वारा चलाया जा रहा है पक्षियों को जल सेवा प्रकल्प
मथुरा । भारत विकास परिषद द्वारा पक्षियों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए मिट्टी के पात्र वितरित कर पक्षियों की जल सेवा करने का संकल्प लिया गया, संस्थापक सचिन अग्रवाल व अध्यक्ष डॉ0 सुधीर गर्ग ने परिषद के सभी सदस्यों को पात्र वितरित करते हुए आग्रह किया कि हम सभी लोग पक्षियों हेतु पात्र में जल भरकर उचित स्थान पर रखेंगे और उसमें प्रतिदिन पानी भरेंगे।
संरक्षक राजेश अग्रवाल व सचिव आलोक जैन ने सदस्यों से आग्रह किया कि एक-एक सदस्य कम से कम 10 लोगों को इसी प्रकार का पात्र वितरित करेंगे और वह 10 लोग भी आगे इसी प्रकार कड़ी बनाते हुए अन्य 10 लोगों को पात्र वितरित करने का संकल्प दिलाएंगे, इस दौरान पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, श्रीकांत अग्रवाल, सीए अभिषेक अग्रवाल, मृदुल कृष्ण अग्रवाल, पियूष खंडेलवाल, सीए चिराग अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, महेश बिंदल, ऋषि गुप्ता, नवीन अग्रवाल, अतुल शोरा, अन्नू वार्ष्णेय, अलका अग्रवाल, तनु अग्रवाल, लीना अग्रवाल, नेहा जैन, भारती अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।







.jpeg)









