रिफाइनरी पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर, बाइक बरामद
रिफाइनरी पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर, बाइक बरामद
मथुरा । थाना रिफाइनरी पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में डेढ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं ।
थाना रिफाइनरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरेली हाईवे पर बम्बू ट्रेल होटल के पास थाना रिफाइनरी पर पंजीकृत पांच आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र लक्ष्मण निवासी यमुना कालोनी सरस्वती कुंड थाना हाईवे चोरी की मोटर साइकिल पर आ रहा है, पुलिस ने घेराबंदी कर अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से मिली चोरी की मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया ।







.jpeg)









