श्री परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा
श्री परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा
मथुरा । विगत वर्षों की भांति श्री परशुराम जयंती के अवसर पर श्री परशुराम शोभायात्रा समिति के द्वारा भव्य परशुराम शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे सेकड़ो झाकियां निकली गयी, झांकियों में गणेश जी, शंकर जी, परसुराम जी की झांकी प्रमुझ रूप से मौजूद रही, काली माता का अखाड़ा भी निकाला गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु व ब्राह्मण महिला उपस्थित हुए, यात्रा से पूर्व माहेश्वरी धर्मशाला लाल दरवाजा पर ब्राह्मण बंधुओं का स्वागत सम्मान किया गया ।
शोभायात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में शोभायात्रा प्रारंभ हुई, वृन्दावन से भी अनेको भागवताचार्य व ब्राह्मण बंधु उपस्थित हुए, शोभायात्रा का जगह-जगह जलपान से स्वागत हुआ, अनेकों द्वार बनाये गए, शोभायात्रा बाटी वाली कुंज से प्रारंभ होकर चौक बाजार होती हुई होली गेट पहुंची, अंत मे भरतपुर गेट होती हुई डीग गेट पर सम्पन्न हुई, राम गोपाल शर्मा, विधायक श्रीकांत शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सोहनलाल शर्मा, नारायण शर्मा, योगेश आवा व अन्य हजारो उपस्थित हुए, कमल शर्मा अपने मित्र भागवत भूषण ब्रज भक्त रमाकांत गोस्वामी, प्रवीण शर्मा, विशाल शर्मा, इंजीनियर अर्शित भारद्वाज, पंडित सूर्यकांत, पंडित तरुण भारद्वाज व अन्य बंधुओं के साथ उपस्थित हुए ।







.jpeg)









