कंस किला, संत रविदास आश्रम और नानक बगीची का होगा सौंदर्यीकरण

कंस किला, संत रविदास आश्रम और नानक बगीची का होगा सौंदर्यीकरण
-ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ ने किया धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण
   मथुरा । उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब श्रीकृष्ण जन्म स्थान के निकट स्थित प्रमुख स्थल संत रविदास आश्रम, नानक बगीची और कंस किला के सौंदर्यीकरण की विस्तृत योजना तैयार करने पर विचार कर रहा है, इस उद्देश्य से परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों के साथ इन स्थानों का निरीक्षण किया ।
   निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की, मसानी रोड स्थित संत रविदास आश्रम की स्थिति काफी जीर्णशीर्ण पाई गई जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई गई, वहीं नानक बगीची में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर स्थानीय प्रबंधन से बातचीत की गई, यहां खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग, जनसुविधा केंद्र, प्रथम तल पर सत्संग भवन तथा द्वितीय तल पर कक्षों और लंगर स्थल के निर्माण की योजना पर चर्चा हुई। 
  इसके अतिरिक्त, मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन ने कंस किला के जर्जर पिछले हिस्से व कुशक प्राइमरी स्कूल का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों का आकलन किया, उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर परिषद आगामी कार्ययोजनाओं में चरणबद्ध तरीके से इन स्थलों के विकास को शामिल करने पर विचार कर रहा है, इस पहल का उद्देश्य न केवल इन स्थलों को अधिक आकर्षक बनाना है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और अनुभव उपलब्ध कराना भी है, इस दौरान परिषद के पर्यावरण सलाहकार मुकेश शर्मा, तकनीकी सलाहकार आरपी सिंह, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1700897
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.