खुलासा : भतीजा छीन ले गया था चाची से नोटों से भरा बैग
खुलासा : भतीजा छीन ले गया था चाची से नोटों से भरा बैग
-मंगलवार को थाना हाइवे क्षेत्र के भरतपुर रोड पर हुई थी लूट की घटना
मथुरा । हाईवे थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई भरतपुर रोड पर दंपती से 2.70 लाख रुपये से लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है, घटना कारित करने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया है, इन बदमाशों में दंपती का भतीजा भी शामिल है, पुलिस ने खुलासा किया है कि दंपति के भतीजे ने अपने साले के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया, आरोपियों के पास से 2.10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है ।
जनपद मथुरा के मांट के नगला घूरे निवासी चौहान सिंह का डीग में मकान था, मंगलवार को वह अपने भाई के नाम मकान की रजिस्ट्री कराकर डीग से लौट रहे थे, 2.70 लाख रुपये से भरा बैग हाथ में थामे उनकी पत्नी बाइक पर पीछे बैठी थीं, इसी दौरान रास्ते में भरतपुर रोड पर तारसी चौराहे के पास बाइक सवार बदमाश उनकी पत्नी के हाथ से पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गए थे, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, इन आरोपियों को दंपती का भतीजा भी शामिल है, सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.10 लाख रुपये बरामद हुए हैं, कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा ।







.jpeg)









