जनगणना : मथुरा में 7 से 21 तक होगी प्रथम चरण की जनगणना
जनगणना : मथुरा में 7 से 21 तक होगी प्रथम चरण की जनगणना
-जनगणना के सम्बन्ध में हुई बैठक, सेल्फ एन्यूमरेशन कार्यशाला हुई सम्पन्न
मथुरा । जिलाधिकारी, प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा स्वगणना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हुई, कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा स्वगणना के लिए जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, स्व गणना, मकान सूचीकरण, मकानों की गणना आदि के संबंध में पीपीटी के माध्यम से सभी चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया ।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में 7 से 21 मई तक आम जनमानस द्वारा स्वगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना ऑनलाइन की जा सकती है, प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 22 से 20 जून 2026 के मध्य संपादित किया जाएगा, जनगणना-2027 के सुचारू, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण एक संरचित कैस्केड मॉडल के अंतर्गत किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में बैठक एवं सेल्फ इन्यूमेरेशन कार्यशाला आयोजित की गई ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे, एसडीएम छाता वैभव गुप्ता, एसडीएम मांट दीपिका मेहर, एसडीएम महावन ऊषा सिंह, एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।







.jpeg)









