सहकारी बैंकों में बढ़ाई जायेंगी सुविधाएं, लगेंगे नए कंप्यूटर

सहकारी बैंकों में बढ़ाई जायेंगी सुविधाएं, लगेंगे नए कंप्यूटर
-सहकारी बैंक कन्सोर्टियम के माध्यम से पावर कारपोरेशन लिमिटेड को करेगा वित्तपोषण
   मथुरा। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभागार में निरंजन सिंह धनगर की अध्यक्षता में बैंक के प्रबन्ध कमेटी की बैठक सम्पन्न हुईं, बैठक से पूर्व जिला प्रशासनिक कमेटी हाथरस की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें नगला बीरबल के सचिव अरविन्द कुमार द्वारा उर्वरक बिक्री में प्रथमदृष्टया कालाबाजारी करने एवं अनियमितता बरतने के आरोप में निलम्बित किया गया, तदोपरान्त बैंक प्रबन्ध समिति की बैठक आरम्भ हुई ।
   बैठक में बैंक ग्राहक सेवा के दृष्टिगत बैंक में 22 नये कम्प्यूटर, एवं सभी 18 शाखाओं के लिए प्रिन्टर मय स्कैनर क्रय किये जाने का निर्णय लिया गया, शाखा नौहझील के कार्यालय को प्रथम तल से भूतल पर स्थानान्तरित किये जाने के साथ-साथ शाखा-कोसीकलां स्थिति बैंक भूखण्ड पर मॉडल ब्रांच बनाये जाने हेतु नवीन भवन निर्माण के लिये 1.25 करोड़ मंजूर किया गया तथा छाता समिति के अनुरोध पर शाखा-छाता हेतु नवीन भवन बनवाये जाने हेतु ऋण स्वीकृत किये जाने पर निर्णय लिया गया। 
  वित्तीय वर्ष 2025-26 के चतुर्थ त्रैमास में निवेश को देखते हुए उत्तर प्रदेश स्टेट कोआपरेटिव बैंक की लीडरशिप में, गठित कन्सोर्टियम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड को वित्तपोषण किये जाने का निर्णय लिये जाने के साथ साथ विभिन्न प्रस्तावों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया, बैठक में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष  निरंजन सिंह धनगर, अध्यक्ष प्रतिनिधि पीयूष धनगर, उमेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह संचालक प्रतिनिधि रामजीलाल, सचिव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी दमन लाल शर्मा, उपमहाप्रबंधक सुमित कुमार शर्मा उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1706978
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.