मांट पुलिस ने दबोचा हत्या का आरोपी, भेजा जेल
मांट पुलिस ने दबोचा हत्या का आरोपी, भेजा जेल
मथुरा । विगत दिनों 24 फरवरी को थाना मांट पर हुकुम सिंह आदि नौ लोगों के विरुद्ध मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, मारपीट की घटना में चोटिल हुए पीड़ित जवाहर सिंह पुत्र चुन्नीलाल निवासी जावरा थाना मांट हाल पता गांव भरऊ थाना मांट उम्र करीब 55 वर्ष की इलाज के दौरान 26 फरवरी को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में मृत्यु हो गयी थी ।
इसके बाद दर्ज मुकदमा में धारा 110 बीएनएस का लोप कर धारा 105 बीएनएस की वृद्धि की गयी थी, इसी के सम्बन्ध में अभियुक्त हुकुम सिंह आदि छह लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, 12 मई को रात करीब 12 बजे वांछित चल रहे प्रहलाद पुत्र भूदेव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी गांव जावरा थाना मांट को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है ।







.jpeg)









