रेलवे ट्रेक के पास मिला किशोर, चेहरे और गले पर चोट के निशान
रेलवे ट्रेक के पास मिला किशोर, चेहरे और गले पर चोट के निशान
मथुरा । थाना हाईवे क्षेत्र में बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास स्थित रेलवे ग्राउंड में करीब 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई, चेहरे और गले पर चोट के निशान है, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि किशोर की पहचान और घटना से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके ।
पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच संदिग्ध स्थानीय लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले के राजफाश के लिए चार टीमें गठित की हैं, हाईवे क्षेत्र में बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास स्थित रेलवे ग्राउंड में करीब 14 वर्षीय किशोर का शव लोगों को दिखाईं दिया, चेहरे और गले पर चोट के निशान है, हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, आसपास पूछताछ की लेकिन किशोर की पहचान नहीं हो सकी है, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए, पुलिस ने पांच किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक के पास रेलवे ग्राउंड में लगभग 13-14 वर्ष के बच्चे का शव मिला है, जिसके चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं, मामले की जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पूछताछ के लिए चार, पांच संदिग्ध स्थानीय लड़कों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है, शीघ्र ही बच्चे की शिनाख्त व अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।







.jpeg)









