महिलाओं को दी गई साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों की जानकारी

महिलाओं को दी गई साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों की जानकारी                        
   मथुरा । स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया, एफएलसी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अमित चतुर्वेदी ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों व उनसे बचने के उपाय बताए जिसमें मनी म्यूल फ्रॉड के बारे में बताया कि फर्जी लोग गरीब लोगों को लालच देकर उनके खाते में रुपए भेज देते हैं और फिर उस धनराशि को निकाल देते हैं ।
  उन्होंने बताया कि अपने खाते का इस्तेमाल और किसी को न करने दे, नहीं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है, किसी और के रुपए अपने बैंक खाते में नही लें, केवाईसी का फर्जी मैसेज आने पर किसी लिंक पर अपने पेन कार्ड आधार कार्ड अपलोड नही करें, गैस की बुकिंग के लिए केवाईसी की जरूरत नहीं हर बार ऐसे किसी लिक पर कोई जानकारी अपलोड न करें, 1930 नंबर पर फ्रॉड होने पर तत्काल सूचना दे। 
  साथ ही इस दौरान भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रोसेस के बारे में जानकारी दी और सिविल स्कोर सही रखने के लाभ, समय से लोन का भुगतान करने के लाभ, सुकन्या समृद्धि योजना, डेफ योजना व अकाउंट में नॉमिनी बनाने के फायदे के बारे में बताया, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पर प्रकाश डाला, इस कार्यक्रम में लगभग 45 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1766060
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.