किसानों को प्रति हेक्टेयर दिया जाए पांच बोरी डीएपी
किसानों को प्रति हेक्टेयर दिया जाए पांच बोरी डीएपी
-बैंक अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश
मथुरा । जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय के सभागार में बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर की अध्यक्षता में बुधवार को बैंक कार्यक्षेत्र जनपद-हाथरस की तहसील-सादाबाद के बैंक की शाखाओं एवं उससे सम्बद्ध बी-पैक्स समितियों के ऋण वसूली, ऋण वितरण, पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और सहकार सारथी से सम्बन्धित पैक्सवार समीक्षा की गयी, पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजनान्तर्गत तृतीय चरण में चयनित समितियों में डाटा फीडिंग कार्य, वसूली तथा ऋण वितरण में अपेक्षित प्रगति परिलक्षित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शाखा प्रबन्धकों को वसूली में सुधार लाने व विभागीय कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने समितियों पर उर्वरक उपलब्धता बनाये रखने एवं उर्वरकों की कालाबाजारी नही हो, इसके लिये कृषकों के रकबा को दृष्टिगत रखते शासन की मंशा के अनुरुप उनके जोत के आधार पर अधिकतम 5 बोरी डीएपी प्रति हेक्टेयर दिये जाने के निर्देश दिये गये, इस दौरान जनपद-हाथरस, तहसील-सादाबाद के सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), अपर जिला सहकारी अधिकारी, समस्त शाखा प्रबन्धक एवं समस्त पैक्स सचिव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता विवेश कौशल, हाथरस राकेश कुमार श्रीवास्तव, बैंक के सचिव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी दमन लाल शर्मा, उपमहाप्रबंधक सुमित कुमार शर्मा, अरुण कुमार, अनुभाग अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









