मथुरा फल एवं सब्जी मंडी महीने के अंतिम दिन पूर्ण बंद
मथुरा फल एवं सब्जी मंडी महीने के अंतिम दिन पूर्ण बंद
-व्यापारियों ने दिया एकजुटता का परिचय, नहीं किया गया कारोबार
मथुरा । फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत रविवार के दिन महीने की आखिरी तारीख को कृषि उत्पादन मंडी समिति की फल एवं सब्जी मंडी पूरी तरह बंद रही, मंडी के अभी तक के इतिहास में पहली बार व्यापारियों, आढ़तियों और मंडी पदाधिकारियों के सामूहिक सहयोग से पूर्ण बंदी सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।
रविवार को मंडी परिसर में किसी प्रकार का व्यापारिक कार्य नहीं हुआ और सभी व्यापारी एवं आढ़ती ने एकजुट होकर बंदी को सफल बनाया, बंदी के दौरान मंडी प्रशासन की ओर से मंडी इंस्पेक्टर त्रिवेदी एवं वीरेंद्र सहित अन्य अधिकारी भी मंडी पहुंचे, एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया, अधिकारियों ने भी मंडी बंदी के निर्णय को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग दिया ।
मंडी अध्यक्ष हाजी इकबाल ने कहा कि व्यापारियों की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें भी माह में एक दिन पूर्ण अवकाश मिले, सभी व्यापारियों, आढ़तियों और पदाधिकारियों के सहयोग से यह निर्णय सफल हुआ है, उन्होंने कहा कि अब भविष्य में भी प्रत्येक माह की अंतिम तारीख को फल एवं सब्जी मंडी पूर्ण रूप से बंद रखी जाएगी, उपाध्यक्ष जीतू पंडित ने कहा कि मंडी के सभी व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय दिया है, यह निर्णय व्यापारियों के हित में लिया गया है और आगे भी संगठन व्यापारियों के कल्याण के लिए कार्य करता रहेगा, मंडी बंदी शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई, इस दौरान सुनील पंडित, रोहित जाट, अशोक कुशवाहा, काशन कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, पप्पू भाई धाकरी, रईस मियां सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं मंडी पदाधिकारी मौजूद रहे ।







.jpeg)









