ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, कार और बाइक सवार घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, कार और बाइक सवार घायल
  मथुरा । थाना क्षेत्र के गांव मल्हे के समीप देर रात्रि भूसे से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे के दौरान ट्रॉली की चपेट में आने से एक कार तथा एक बाइक सवार घायल हो गए, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गयी ।
  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में भारी मात्रा में भूसा लदा हुआ था, अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली सड़क पर पलट गयी। घटना के बाद पीछे आ रहे कई दुपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए, हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी जबकि एक बाइक सवार को भी बुरी तरह घायल हो गया, दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1835570
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.