यमुना में मिला युवा व्यापारी का शव, शोक की लहर
यमुना में मिला युवा व्यापारी का शव, शोक की लहर
मथुरा । कस्बा राया से मंगलवार की सायं घर से गायब युवा व्यापारी का बुधवार की सुबह यमुना नदी में शव मिलने से घर में कोहराम मच गया, घटना को लेकर कस्वे में शोक की लहर है, मनोज उर्फ मोनू अग्रवाल पुत्र श्याम सुंदर अग्रवाल की सिंडिकेट बैंक गली में मोबाइल की दुकान है, मंगलवार की सायं मोनू किसी को बिना बताए घर से गायब हो गए और अपना मोबाइल भी घर छोड़ गए, परिजन रात भर खोजबीन करते रहे ।
सुबह परिजनों को मनोज का शव यमुना नदी में मिलने की सूचना मिली, जमुनापार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया, कस्वे में शोक की लहर दौड़ गयी, चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, कृष्णकांत अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल ,प्रवीन अग्रवाल आदि प्रमुख लोग एकत्रित हो गए वहीं सादाबाद रोड़ पर लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर शोक व्यक्त किया है ।







.jpeg)









