जिला अस्पताल : सफाई कर्मियों ने की वेतन की मांग, जताई नाराजगी

जिला अस्पताल : सफाई कर्मियों ने की वेतन की मांग, जताई नाराजगी
  मथुरा । महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी और ठेकेदारी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है, कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, देरी और कम भुगतान को लेकर नाराजगी जताई है, कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदारी व्यवस्था के तहत काम कराने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, शासन की नई नीति के तहत कई वर्षों से जिला अस्पताल में सफाई कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है ।
  कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें न केवल शासनादेश के अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा, बल्कि भुगतान भी एक से दो माह की देरी से किया जाता है, इससे दैनिक जरूरतों को पूरा करने में उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसी मुद्दे को लेकर सफाई कर्मचारी नेता उत्तम चंद्र सहजना और प्रीतम सिंह जिला अस्पताल पहुंचे, उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया, नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी अस्पताल की व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं लेकिन उनकी मेहनत के अनुरूप पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है ।
  उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से मांग की कि ठेकेदारी व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं को दूर कर कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार प्रतिमाह समय से वेतन दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 नीरज अग्रवाल ने कहा कि ठेकेदारी व्यवस्था शासन स्तर की नीति के तहत संचालित हो रही है और स्थानीय स्तर पर इसे समाप्त करना संभव नहीं है, उन्होंने कर्मचारियों को सलाह दी कि यदि वे व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं तो उन्हें शासन के संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखनी होगी, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन भुगतान और निर्धारित मानकों के अनुरूप पारिश्रमिक मिलना उनका अधिकार है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1835566
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.