एस.एफ. स्ट्रीट स्कूल में विशेष योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एस.एफ. स्ट्रीट स्कूल में विशेष योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  मथुरा । एसएफ स्ट्रीट स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया, इस अवसर पर देश की विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं, जो वर्तमान में संस्था में सोशल इंटर्नशिप कर रहे हैं, ने एस.एफ. स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को योगाभ्यास कराया तथा उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व से अवगत कराया। 
   संस्था की अध्यक्ष शिखा बंसल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है, उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा जीवन में अनुशासन और एकाग्रता का विकास होता है, वहीं संस्था के संस्थापक पियूष बंसल ने कहा कि एस.एफ. स्ट्रीट स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य, संस्कार और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देना है। 
  योग कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। साथ ही बच्चों को फल एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया, फल एवं शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, संस्था की वरिष्ठ सदस्य अंकिता शर्मा ने सभी सोशल इंटर्न्स एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सहभागिता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है, उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और संस्कार भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक हैं, कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों द्वारा स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ किया गया ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1853541
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.