कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती स्कूल में भी हुआ योग दिवस पर कार्यक्रम

कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती स्कूल में भी हुआ योग दिवस पर कार्यक्रम
   मथुरा । कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया, विद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या भारती के क्षेत्रीय शारीरिक संयोजक एवं प्रांतीय मानक परिषद संयोजक होडिल सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ0 गुलशन कुमार, पूर्व प्रदेश निरीक्षक नेत्रपाल सिंह, प्रांतीय संगीत प्रमुख  राजीव शर्मा, शिशु वाटिका प्रभारी रूचिरा वर्मा, प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया ।
  कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय आचार्य अवधेश कुमार ने कराया, कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक एवं संभ्रान्त नागरिक, अभिभावक, आचार्य, आचार्या बहिनों एवं छात्रों को विद्या भारती के क्षेत्रीय शारीरिक संयोजक व योगाचार्य होडिल सिंह ने सूक्ष्म व्यायाम के साथ आसन एवं प्राणायाम जैसे उत्कटासन, बज्रासन, वृक्षासन, वीरभद्रासन, कपालभाति, भ्रामरी अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास कराया एवं अष्टांग योग के बारे में भी सबको अवगत कराया।  
  विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने विश्व योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, इस अवसर पर राजीव शर्मा प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मन्दिर, राजीव पाठक, विनय कुमार, केशव सिंह, उमेश शर्मा, लोकेश अग्रवाल, निधीश अग्रवाल, मुनेश कुमार, टीकाराम, अमृत सिंह, सुरेश कुमार, सीताराम, जगवीर, रवीन्द्र प्रताप सिंह, डा0 दीप्ति तिवारी, हितेश कुमार, विजयपाल, हेमन्त कुमार, पिंकी रानी आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1853555
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.