वृन्दावन शोध संस्थान में मनाया गया 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

वृन्दावन शोध संस्थान में मनाया गया 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 
   मथुरा । रविवार को वृंदावन शोध संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम एवं परिचर्चा आदि कार्यक्रम संपन्न हुए, योगाचार्य विष्णु गौतम ने बताया कि आज पूरी दुनिया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है, हर वर्ष 21 जून को मनाया जाने वाला यह दिन लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है ।
 उन्होंने बताया कि भारत सहित अनेक देशों में लोग सामूहिक योग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और अपने परिवार, दोस्तों व परिचितों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे है, योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि, शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, नियमित योग करने से तनाव कम होता है, मानसिक शांति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
   शौर्य मुनि महेश खण्डेलवाल ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हम सभी को भारतीय संस्कृति की उस अनमोल विरासत की याद दिलाता है जिसने सदियों से मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और ऊर्जावान बनाने का मार्ग दिखाया है। योग केवल शरीर को निरोग रखने का साधन नहीं, बल्कि मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को अनुशासित बनाने की एक सशक्त जीवनशैली है, इस दौरान योगाचार्य विष्णु गौतम द्वारा सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, अर्धचक्रासन, कटिआसन, कमलासन, पादहस्तासन, सर्वांग योग, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी, हनुमान बैठक, अग्निसार क्रिया, वीरभद्रासन, शवासन एवं सर्वांग आसन आदि योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया ।
  उक्त कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन ब्रज संस्कृति संग्रहालय की क्यूरेटर ममता कुमारी द्वारा किया गया, इस अवसर पर सोमेश गौतम, ध्रुव गौतम, वासुदेव प्रसाद, सुशील कुमार, गिरधारी मुकुट वाला, बी.एस. गौतम, अगस्त मुनि, रामप्रकाश अग्रवाल, सुखदेव गौतम, भिक्कोराम प्रजापति, डॉ0 मारूति गौतम, भीकचंद, हार्दिक, कार्तिक, चिराग गौतम, गिर्राजशरण शर्मा, जगमोहन मिश्रा, अनमोल गौतम, कीर्ति, राजू एवं हर्षिता गौड़ आदि समस्त संस्थान कर्मी उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1853553
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.