सीलिंग कार्यवाही के बाद कारोबारी परेशान, सिटी मजिस्ट्रेट से की मुलाकात
सीलिंग कार्यवाही के बाद कारोबारी परेशान, सिटी मजिस्ट्रेट से की मुलाकात
मथुरा । नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र द्वारा छोटे-छोटे गेस्ट हाउस सील किए जाने से परेशान गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा गया, व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा नगर मजिस्ट्रेट से सभी समस्याओं का हल एकल खिड़की प्रणाली से करने व सभी गेस्ट हाउस संचालकों और फायर विभाग, पर्यटन विभाग, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण व प्रशासनिक अधिकारियों की एक बड़ी सयुंक्त बैठक रखने का सुझाव रखा जिसपर नगर मजिस्ट्रेट ने सभी गेस्ट हाउस संचालकों व होटल संचालकों को आमंत्रित करने का सुझाव मानते हुए सभी विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही ।
बड़ी संख्या में प्रशासनिक कार्यवाही से छोटे-छोटे गेस्ट हाउस संचालक अपना व कर्मचारियों के परिवारों का जीवन यापन करने में हो रहीं समस्याओं से परेशान होकर व्यापार मंडल पदाधिकारी से संपर्क किया, पदाधिकारीयों व गेस्ट हाउस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा से मिला व छोटे छोटे गेस्ट हाउस के संचालन में आ रही व्यावहारिक परेशानियों व विभिन्न विभागों में लगातार चक्कर लगाए जाने के बाद भी विभिन्न परेशानियां दूर न होने का विषय रखा जिसमें उनकी जिज्ञासा व समस्याओं का समाधान करें व विभिन्न विभागों से प्राप्त की जाने वाली औपचारिकताओं को पूर्ण करने हेतु एकल खिड़की की व्यवस्था हो ।
नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग ने बताया कि इस संदर्भ में शीघ्र ही एक बड़ी बैठक जिसमें मथुरा नगर के सभी होटल व्यवसायी व छोटे बड़े गेस्ट हाउस संचालको के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा जिससे हजारों की संख्या में होटल संचालक, गेस्ट हाउस संचालक व उनमें काम करने वाले विभिन्न कर्मचारी परिवारों का जीवन यापन सुचारू हो सके, नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुरमुख दास, चौधरी राजवीर सिंह, संयुक्त महामंत्री भगवान चतुर्वेदी, नगर मंत्री व जन्मभूमि लिंक रोड व्यवसाय समिति के अध्यक्ष विजयवीर सिंह, महामंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा, बलवीर सिंह, सुधीर तोमर, देवी सिंह, ओंकार गौतम, किशन चंद शर्मा, पवन शर्मा, भगवान सिंह आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









