अपर आयुक्त उद्योग ने स्वरोजगार योजना की इकाइयों का किया निरीक्षण

अपर आयुक्त उद्योग ने स्वरोजगार योजना की इकाइयों का किया निरीक्षण
-ट्रैवल्स एंड टूर गतिविधि के अंतर्गत चयनित पांच लाभार्थियों को सौंपी नए वाहनों की चाबी 
   मथुरा । मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत स्थापित स्वरोजगार इकाइयों का अपर आयुक्त उद्योग हरीश प्रताप सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर योजना की प्रगति का जायजा लिया, उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उनके व्यवसाय, आय, रोजगार सृजन एवं योजना के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की, उन्होंने योजना में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश युवा उद्यमियों को दिए, अपर आयुक्त उद्योग ने दोना-पत्तल निर्माण इकाई, बाइक सर्विस सेंटर, जन सेवा केंद्र तथा कंठी माला निर्माण इकाई का भ्रमण किया ।


   उन्होंने प्रत्येक इकाई पर उत्पादन व्यवस्था, मशीनों की कार्यक्षमता, व्यवसाय संचालन एवं उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया, उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत करते हुए उनके व्यवसाय की वर्तमान स्थिति, बाजार की संभावनाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली, कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है, सरकार चाहती है कि प्रदेश का प्रत्येक इच्छुक एवं पात्र युवा स्वयं का उद्यम स्थापित कर न केवल अपनी आजीविका सुनिश्चित करे, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए ।
   उन्होंने कहा कि योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण, बैंक स्तर पर त्वरित कार्रवाई, इकाई स्थापना के बाद नियमित मॉनिटरिंग तथा लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर फील्ड विजिट की जाए तथा पात्र युवाओं को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए, उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सीएम युवा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसे गांव-गांव, कस्बों एवं शहरों तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें ।
  उन्होंने कहा कि विभाग केवल ऋण स्वीकृत कराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इकाई स्थापना के बाद भी उद्यमियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, कार्यक्रम के दौरान ट्रैवल्स एंड टूर गतिविधि के अंतर्गत चयनित पांच लाभार्थियों को नए वाहनों की चाबियां वितरित की गईं, वाहन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार एवं उद्योग विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह, सीएम युवा फालोवर बृजेंद्र कुमार एवं अमीश प्रताप सिंह उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1955546
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.