चिंताहरण महादेव मंदिर पहुंची एसडीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चिंताहरण महादेव मंदिर पहुंची एसडीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बलदेव (मथुरा) । सावन के प्रथम सोमवार को लेकर ब्रज के प्रमुख चिंताहरण महादेव मंदिर पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, रविवार को एसडीएम और सीओ ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर के मुख्य गेट के बाहर लगे अतिक्रमण को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए ताकि कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी न हो ।
.jpg)
उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बताया कि कांवड़ यात्रियों और आम भक्तों के लिए जल चढ़ाने की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रियों और सामान्य भक्तों की अलग-अलग लाइन और निकास की व्यवस्था की गई है, भक्तों को मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग लगाकर सुगम दर्शन कराए जाएंगे, क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि एक महीने के मेले के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए तीन स्थानों पर वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है ।
श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करने की अपील की गई है, वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत यमुना जी में स्नान पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी, यमुना किनारे नो-एंट्री के बोर्ड लगाए जाएंगे और पुलिस बल तैनात रहेगा, किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए यमुना किनारे गोताखोरों की तैनाती के साथ-साथ लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है, साथ ही यमुना में लगातार स्टीमर चलती रहेगी, मंदिर परिसर पर सीसी टीवी कैमरों से निगाह रखी जाएगी, सोमवार से ही नवीन चौकी से सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी शुरू कर दी जायेगी, महावन थाना अध्यक्ष चेतराम शर्मा, अनिल शास्त्री, मनीष गर्गाचार्य, उमेश शास्त्री एवं पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे ।







.jpeg)







