बीएसए कॉलेज की चार छात्राओं को राज्यपाल सौंपेंगी छह स्वर्ण पदक
बीएसए कॉलेज की चार छात्राओं को राज्यपाल सौंपेंगी छह स्वर्ण पदक
मथुरा । सोमवार तीन अगस्त को डॉ0 भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षान्त समारोह विश्वविद्यालय के शिवाजी मण्डपम् सभागार में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के मुख्य आतिथ्य में मनाया जायेगा, राज्यपाल के हाथों बीएसए कॉलेज की छात्रा मोहिनी शर्मा को तीन स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे, मोहिनी शर्मा को एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने हेतु रामेश्वर प्रसाद बागला स्वर्ण पदक, एलएलबी मुख्य परीक्षा में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने हेतु पं0 मोतीलाल नेहरू स्वर्ण पदक एवं एलएलबी 2026 की समेकित परीक्षा में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने हेतु मो0 सैफुल्ला खान स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा ।
.jpg)
महाविद्यालय की एमएड की छात्रा गीता को एमएड सत्र 2023-25 की मुख्य परीक्षा में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने हेतु विशेष एमएड स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा, गीता के द्वारा 1600 में से 1366 अंक प्राप्त कर एमएड परीक्षा में विश्वविद्यालय में सर्वाेच्च स्थान हासिल किया गया, 2024-26 की एमएड प्रथम वर्ष परीक्षा में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाली महाविद्यालय की छात्रा अपर्णा गौतम को आगरा विश्वविद्यालय एमएड स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा, एमएड 2024-26 में अपर्णा गौतम द्वारा 800 में 697 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की ।
इसी श्रृंखला में महाविद्यालय की बीसीए 2026 पाठ्यक्रम की छात्रा गरिमा अग्रवाल द्वारा विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीसीए पाठ्यक्रम में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया गया है, गरिमा अग्रवाल द्वारा बीसीए पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किये जिसके लिए उन्हें दीक्षान्त समारोह में श्रीमती सुमन गुप्ता स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा, महाविद्यालय के छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय दीक्षान्त समारोह में कुल छः स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे, स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 डॉ0 ललित मोहन शर्मा, प्रो0 एस0के0 राय, डॉ0 मधु त्यागी, डॉ0 एस0के0 सिंह, डॉ0 रवीश शर्मा, डॉ0 बीके गोस्वामी, डॉ0 वीपी राय, डॉ0 चंचल शर्मा, डॉ0 संजय सिंह चौहान, नीरेन्द्र कुमार, तरूण पाठक, दीपक यादव, जीके यादव, अनुज कुमार ने बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।







.jpeg)







