बीएसए कॉलेज व आईओपी कॉलेज में सुना पीएम का लाइव प्रसारण
बीएसए कॉलेज व आईओपी कॉलेज में सुना पीएम का लाइव प्रसारण
मथुरा । बीएसए महाविद्यालय और आईओपी महाविद्यालय वृंदावन में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण माई भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के स्वयंसेवकों ने सुना, नशा मुक्ति फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसए महाविद्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के लाइव प्रसारण माई भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सुना ।
.jpg)
कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य प्रो0 ललित मोहन शर्मा, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक, केआर कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 नवीन कुमार अग्रवाल, डॉ0 चंचल शर्मा, सहित माई भारत के सभी वॉलिंटियर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के श्याम बाबू शुक्ल ने किया, अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा अधिकारी माई भारत केन्द्र अमित कुमार ने किया, कार्यक्रम में डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. बीके गोस्वामी, पवन चौधरी एवं रमन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर इंस्टिट्यूट ऑफ ओरिएंटल फिलॉसफी महाविद्यालय वृंदावन में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण महाविद्यालय शिक्षक, कर्मचारी, छात्र छात्रों ने प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा के प्रति मुखर वक्तव्य को बड़े ही ध्यान से सुना और समझा गया जिसमें आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचने के लिए लोगों व युवा पीढ़ी को जागरूक किया, प्रो0 अनंत कुमार यादव, प्रो0 वाईपीएस सोलंकी, डॉ0 केएल अग्रवाल, डा0 विवेक शर्मा, डा0 निधि सिंह, पवित्र गोस्वामी, सुभाष कृष्ण सरकार, सौरभ कुलश्रेष्ठ, वासुदेव सैनी, राधारमण, बालकिशन, कृष्ण गोपाल रॉय, प्रवीण कुमार, दिनेश, बबिता आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)







