रात को मथुरा में जन्मे वासुदेवनंदन, सुबह गोकुल में हो गये नंदनंदन
रात को मथुरा में जन्मे वासुदेवनंदन, सुबह गोकुल में हो गये नंदनंदन
-रात को कंस के कारागार में जन्मे कन्हैया, सुबह गोकुल में मनीं जन्म की खुशियां
मथुरा । रात को कंस के कारागार में जन्मे वासुदेवनंदन सुबह गोकुल में नंदनंदन हो गये, श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां गोकुल में मनाई गयीं, रात को मथुरा में भगवान के अवतरण के साक्षी बने कोटि कोटि श्रद्धालु सुबह गोकुल में भगवान के जन्मोत्सव की खुशियों में शामिल हुए, रात को ही श्रद्धालुओं ने मथुरा से गोकुल की ओर कूच कर दिया था, भोर होते ही गोकुल का नजारा कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा था।
.jpg)
कान्हा के गांव गोकुल में नंदोत्सव की ऐसी धूम मची कि मानो उल्लास, उमंग और उत्साह की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही हो, गोकुल की गलियां में नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की, गोकुल में मच गयो हल्ला, जसोदा जायो लल्ला के स्वरों से गूंज उठीं, कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन भक्तों का रेला गोकुल की ओर बढ़ गया, भक्तों की भीड़ अंधेरा छंटने से पहले ही यहां पहुंच गई, नंद घर जन्मे लाल कन्हाई, गोकुल में बजत बधाई के स्वरों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आए, कन्हैया के जन्म की खुशी में भक्तों ने फल, मेवा, कपड़े, खेल, खिलौने लुटाए, गोकुल में नंदोत्सव के तहत नंदभवन पर तड़के ही कान्हा के जयकारे गूंजने लगे, हर कोई एक दूसरे को लाला के जन्म की बधाई देता हुआ दिखाई दिया।
(158).jpg)
शनिवार की सुबह दस बजे नंदभवन नंद किला में मंदिर के सेवायत पुजारी मथुरा दास ने ठाकुर जी आरती की मंदिर परिसर से ठाकुरजी की शोभायात्रा नंद बाबा मां यशोदा के स्वरूप में सज-धज कर डोला के साथ निकले खुदाबक्श की शहनाई द्वारा गायन किया गया, शोभायात्रा नंद नंदभवन से बीच चौक, रतन चौक, गोकुल नाथ जी का मंदिर, राजा ठाकुर मंदिर, दाई वाला कुआं, होकर नंद चौक होते हुए रास चबूतरा पर पहुंचे, ठाकुरजी को विराजमान कर नंदोत्सव मनाया गया, मंदिर के सेवायत पुजारी छनिया पंडित ने ठाकुर जी को झूला झुलाया, मंदिर के सेवायत पुजारियों ने लाला की छीछी लुटाई, हर भक्त छीछी पाने के लिए लालायित दिखाई दिया ।.jpg)
पुजारियों ने उपहार लुटाए जिन्हें श्रृद्धालु लूटने लगे, हर कोई नंदोत्सव की मस्ती में मस्त होकर उपहार लूटने लगा, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की लाला के महोत्सव में भक्त थिरकने लगे, कार्यक्रम के समापन में ठाकुर जी की आरती कर मंदिर के लिए प्रस्थान किया गया, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, छनिया पुजारी, मेनेजर गिरधारी लाल भाटिया, लक्ष्मन शर्मा, मथुरा दास, विठ्ठल पुजारी, पप्पू पुजारी राममूर्ति पुजारी, राहुल चौहान, आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









