केएम विश्वविद्यालय में मना शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट शिक्षा पर जोर

केएम विश्वविद्यालय में मना शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट शिक्षा पर जोर
   मथुरा । शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं, इसी भावना के साथ शनिवार को केएम विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस अत्यंत उत्साह, हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया ।
  वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के विचार आज भी शिक्षा क्षेत्र में हम सभी के लिए महान प्रेरणा स्रोत हैं, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ0 एन.सी. प्रजापति, रजिस्ट्रार डॉ0 पूरन सिंह, परीक्षा नियंत्रक समीक्षा भारद्वाज तथा डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे, कार्यक्रम की शुरुआत में डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल ने अतिथियों व शिक्षकों को पटुका पहनाकर सम्मानित किया। संबोधन के दौरान वाइस चांसलर डॉ. एन.सी. प्रजापति ने शिक्षा की गुणवत्ता और आधुनिक नीतियों को अपनाने पर बल दिया, रजिस्ट्रार डॉ0 पूरन सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं बांटते, बल्कि छात्रों के जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक भी होते हैं। 
  कार्यक्रम में पूर्णिमा सोलंकी, डॉ0 रिंकू, डॉ0 अमित, डॉ0 हरिओम, डॉ0 शुभम, डॉ0 खुशहाल, डॉ0 प्रशांत, डॉ0 दिनेश, डॉ0 अनीता, डॉ0 विजय, अरविंद, जगवीर, डॉ0 दीपशिखा, डॉ0 रामनरेश यादव, डॉ0 देवेन्द्र सिंह, डॉ0 प्रांशु सिसौदिया, नवनीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, लेखराज सिंह, संदीप, संदीप ठाकुर, अमित, विष्णु कुमार, स्मार्टी, मंजू, कृष्णा, सुनील, अमित कुमार, डॉ0 शोभित श्रीवास्तव, साक्षी जादौन, अनिल चतुर्वेदी, राहुल सिंह, रनवीर सिंह, हरेश आदि प्रोफेसर एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। 

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2008058
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.