फाउंडेशन टीम ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

फाउंडेशन टीम ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
-श्रद्धालुओं और भंडारा आयोजकों को किया गया जागरूक
  मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं शहर को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम एवं प्लान फाउंडेशन की टीम ने विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया, प्लान फाउंडेशन की टीम ने लगातार तीन दिनों तक शिफ्टवार 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाकर 24 घंटे कार्य किया ।
   जन्मभूमि क्षेत्र एवं आसपास आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए अपील की कि खुले में कूड़ा-कचरा नही डालें, निर्धारित डस्टबिन का ही प्रयोग करें, टीम द्वारा श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ मथुरा में आयोजित विभिन्न भंडारों के आयोजकों को भी स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त भंडारे के लिए जागरूक किया गया, आयोजकों को समझाया गया कि भंडारे में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री का प्रयोग करें। 
  प्लान फाउंडेशन की टीम ने भंडारा आयोजकों से अपील की कि भोजन वितरण के बाद कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही एकत्रित किया जाए, जिससे सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैले, टीम के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मथुरा-वृंदावन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के बीच स्वच्छता की भावना को मजबूत करना और प्लास्टिक मुक्त भंडारों को बढ़ावा देना रहा, नगर निगम एवं प्लान फाउंडेशन की टीम के लगातार प्रयासों से श्रद्धालुओं और भंडारा आयोजकों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता देखने को मिली ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2008062
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.