गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट दीपक कुमार ठोकेंगे चुनावी ताल

गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट दीपक कुमार ठोकेंगे चुनावी ताल 
-आजाद अधिकार सेना ने दीपक कुमार पर जताया भरोसा, किया प्रत्याशी घोषित
-लखनऊ हाईकोर्ट में प्रैक्टिशनर हैं दीपक कुमार, गरीब-वंचितों से रखते हैं विशेष लगाव
  लखनऊ । आजाद अधिकार सेना द्वारा आगामी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है, इसके साथ ही आजाद अधिकार सेना के आलाकमान ने प्रदेशभर में सम्भावित प्रत्याशियों की घोषणा भी शुरू कर दी है, इसी श्रृंखला में जनपद हरदोई की 157-गोपामऊ विधानसभा सीट से उच्च न्यायालय लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की जानकारी दी है ।
   जनपद हरदोई की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी दीपक कुमार लखनऊ स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ में लम्बे समय से अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं तथा आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, दीपक अपने विधिक कार्यों के माध्यम से गरीब एवं वंचित लोगों की समस्याओं और अधिकारों के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं तथा आम नागरिकों को न्याय और उनके अधिकार दिलाने के लिए सदैव संघर्षरत रहते हैं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि एडवोकेट दीपक कुमार आजाद अधिकार सेना के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध की मुहिम को तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2008064
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.