थाना फरह क्षेत्र में वाइन शॉप से 50 हजार की नकदी हुई चोरी
थाना फरह क्षेत्र में वाइन शॉप से 50 हजार की नकदी हुई चोरी
फरह । अछनेरा रोड़ स्थित एक शराब की दुकान में अज्ञात बदमाशो ने सेंध लगाकर नकदी और शराब पार कर दी, फरह अछनेरा रोड पर बब्बू का शराब का ठेका है, बीती रात सेल्समैन दुकान से ताला लगाकर घर चला गया, शनिवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था, सामान बिखरा पड़ा था जिस ड्रेज में बिक्री के पैसे रखे थे, उसका भी लॉक टूटा था ।(160).jpg)
सेल्समैन ने देखा तो उसमें से नकदी गायब थी, चोर केवल नकदी ही चुराकर नहीं ले गए अपितु कुछ शराब की बोतले भी साथ ले गए, सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मुआना किया, चोर दरसल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी उठा ले गए इसलिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे शांत थे, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रही है।.jpg)







.jpeg)









