मिठाई विक्रेता हुए एकजुट, बैठक में अधिकारी भी रहे मौजूद

मिठाई विक्रेता हुए एकजुट, बैठक में अधिकारी भी रहे मौजूद 
  मथुरा । मिठाई विक्रेता एसोसिएशन की बैठक बुधवार को मुकुंद रिजॉर्ट में आयोजित की गई, इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मिष्ठान विक्रेता शामिल हुए, बैठक में मिठाई कारोबार से जुड़ी समस्याओं, सरकारी नियमों और विभागीय प्रक्रियाओं को लेकर व्यापारियों ने अपनी बात रखी, साथ ही अधिकारियों से सीधा संवाद कर समस्याओं के समाधान की जानकारी प्राप्त की, व्यापारियों ने बताया कि मिष्ठान व्यवसाय में अलग-अलग विभागों से संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने के दौरान कई व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है । 
  उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से इन समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के सामने प्रभावी ढंग से उठाया जाना चाहिए, ताकि व्यापारियों को अनावश्यक कठिनाइयों से राहत मिल सके, बैठक में एसोसिएशन को मजबूत करने और जनपद के अधिक से अधिक मिष्ठान विक्रेताओं को संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे ।
   कार्यक्रम में चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत, चीफ एडवाइजर मनीष अग्रवाल रावी, जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, योगेश यादव, योगेश कुमार डावरा, नवल कुमार, श्याम गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश उर्फ बंटी बिंदल और मीडिया प्रभारी कालीचरन बिंदल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के चंद्रभान सिंह ने व्यापारियों को सरकार की ’’ एक जिला-एक व्यंजन ’’ योजना की जानकारी दी ।
  उन्होंने मिष्ठान कारोबारियों के लिए संचालित अन्य सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी बताया, खाद्य विभाग से जतिन यादव और अक्षय राणा, बाट-माप विभाग से पवन यादव तथा श्रम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राज गौतम ने भी बैठक में भाग लिया। विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित नियमों व प्रक्रियाओं की जानकारी दी, बैठक में गगन अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, मुकेश कृष्ण, अनिल अग्रवाल, प्रवीण कुमार और दीपक अग्रवाल सहित जनपदभर से आए बड़ी संख्या में मिष्ठान विक्रेता मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2015841
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.