न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराई 457 किलो आतिशबाजी
न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराई 457 किलो आतिशबाजी
मथुरा । थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा ऑपरेशन दहन के अंतर्गत जब्त की गई करीब 457 किलोग्राम आतिशबाजी को न्यायालय के आदेश पर नष्ट करा दिया गया है, इस कार्रवाई के दौरान पुलिस, न्यायालय के प्रतिनिधियों और अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रही, वर्ष 2025 में इस अवैध आतिशबाजी को जब्त किया गया था, इस मामले में कुल 4 कुंतल 57 किलोग्राम आतिशबाजी, जो 20 कार्टून में रखी गई थी, जब्त की गई थी ।.jpg)
न्यायालय के आदेश के बाद इस सामग्री को निर्धारित नियमों के अनुसार नष्ट किया गया, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी सिटी और सीओ सिटी तथा थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में हुई, इस प्रक्रिया के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक त्रिपुरेश कौशिक, अभियोजन अधिकारी, न्यायालय के कर्मचारी और अग्निशमन टीम मौजूद रही, पुलिस के मुताबिक, जब्त विस्फोटक सामग्री का निस्तारण न्यायालय के आदेश और निर्धारित नियमों के अनुसार किया गया, इस कार्रवाई का उद्देश्य जब्त विस्फोटक सामग्री का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करना और कानूनी प्रक्रिया का पालन करना था ।(41).jpg)















