राया में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर बढ़ी बेचैनी
राया में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर बढ़ी बेचैनी
-स्थानीय लोगों ने आवास ध्वस्त होने की आशंका के चलते रुकवाया काम
राया । कस्बा में कोयल रेलवे क्रॉसिंग बंद होने और अंडरपास निर्माण की कार्रवाई के बीच आसपास रहने वाले लोगों में अपने आवास और दुकानों के टूटने का डर सताने लगा है, रेलवे द्वारा आवासों और दुकानों के आसपास निशान लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है, इसी को लेकर सोमवार सुबह महिलाओं ने एकजुट होकर रेलवे के निर्माण कार्य का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया, इससे मौके पर काफी देर तक हलचल बनी रही।
रेलवे कार्य रुकने की सूचना पर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता, सेक्शन इंजीनियर और आरपीएफ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, अधिकारियों ने हंगामा कर रही महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाने का प्रयास किया, करीब तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद रेलवे अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने पर महिलाएं शांत हुईं, इसके बाद निर्माण स्थल पर दोबारा खुदाई का कार्य शुरू हो सका ।.jpg)
मौके पर पहुंचे रेलवे के मंडल सहायक अभियंता बी0पी0 भारती ने स्थानीय महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा चिह्नित अतिक्रमण को लोग दो दिन के भीतर स्वयं हटा लें, उन्होंने आवागमन की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया, रेलवे अधिकारी के अनुसार, यदि निर्धारित दो दिन के भीतर चिह्नित अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो रेलवे नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर सकता है, अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल विरोध समाप्त हो गया और निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया ।(46).jpg)
राया मे रेलवे द्वारा कराये जा रहे निर्माण मे बाधा बन रहे बिधुत विभाग के लगभग 15 पोल क़ो स्थानांतरण कराने क़ो लेकर रेलवे के मंडल सहायक अभियंता एवं सेक्सन इंजीनियर द्वारा विधुत उपखण्ड अधिकारी से चर्चा कर विधुत पोल क़ो हटाने पर चर्चा की गई जल्द ही विधुत पोल हटाए जायेंगे जिससे रेलवे के कार्य मे बाधा उत्पन्न नही हो, कोयल रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद अंडरपास निर्माण की कार्रवाई से आसपास के लोगों में आवागमन के साथ-साथ अपने आवासों और दुकानों को लेकर भी चिंता बनी हुई है ।
रेलवे द्वारा लगाए गए निशानों के बाद लोग किसी बड़ी कार्रवाई की आशंका जता रहे हैं, सोमवार को महिलाओं के विरोध के बाद रेलवे अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी, फिलहाल रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है लेकिन स्थानीय लोगों की निगाहें अब आगे होने वाली कार्रवाई और आवागमन के लिए सड़क निर्माण पर टिकी हुई हैं ।















