घर-घर पहुंचाया जायेगा गाय का महत्व, लिया गया संकल्प
घर-घर पहुंचाया जायेगा गाय का महत्व, लिया गया संकल्प
-गौ ग्राम परखम में विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षा विभाग की हुई बैठक
मथुरा । विश्व हिंदू परिषद औऱ गौ रक्षा विभाग की अखिल भारतीय बैठक दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गौ ग्राम परखम में हुई, गौ रक्षा विभाग की अखिल भारतीय बैठक का शुभारंभ पूज्य संत राजा भारती केंद्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग गुरु प्रसाद शर्मा गौ रक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय हुकुमचंद सावला ने भारत माता एवं गौ माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, भारत माता की जय, गौ माता की जय, गाय की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे आदि जोशीले जयकारों से बौद्धिक पंडाल गूंज उठा ।.jpg)
देशभर के बारह क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं बयालीस प्रांतों के पदाधिकारियों के समक्ष पूर्व कार्यों की समीक्षा एवं गाय का महत्व घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया, बैठक की व्यवस्था के लिए सर्व व्यवस्था प्रमुख राकेश त्यागी, जिला अध्यक्ष योगेश गौतम, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख गंगा प्रसाद पाठक, प्रांत अध्यक्ष गौ रक्षा विभाग सुरेंद्र चौधरी, प्रांत मंत्री विपिन मिश्रा, जिला अध्यक्ष गोकुलेश गौतम, विमल कुमार, एलम सिंह, विनय कुमार, महेश जादौन, निखिल कुमार, वीरेंद्र परखम, सिवान गुप्ता, सुनील चौहान, देवांश, देवेश, ऋषभ दीक्षित गौरव, एवं उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय उपस्थित रहे ।(44).jpg)















