ब्रजरज उत्सव में खादी उत्पादों ने दिखाया अपना जलवा

ब्रजरज उत्सव में खादी उत्पादों ने दिखाया अपना जलवा
  मथुरा । ब्रज-रज उत्सव में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वदेशी खादी उत्पादों की उपलब्धता हेतु वृहद स्तर पर व्यवस्था की गई है, विभाग द्वारा 10 खादी की स्टॉल के माध्यम से खादी के परम्परागत उत्पादों के साथ ही खादी के आधुनिक फैशन डिजाइन के अनुरुप विकसित उत्पादों की बिक्री की जा रही है, खादी की स्टॉलों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में आम जन मानस से खादी का कम से कम एक उत्पाद उपयोग करने की अपील का स्पष्ट असर दिखाई दे रहा है।
   खादी न केवल हमारी विरासत एवं परम्पराओं से जुड़ा हुआ वस्त्र है, बल्कि स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं पर्यावरण अनुकूलता का प्रतीक है, खादी के 100 प्रतिशत हस्त निर्मित गुणवत्ता के कारण इसकी न केवल देश में व विदेशों में भी भारी मांग है, ब्रजरज उत्सव में खादी संस्थाओं द्वारा लगाई गई स्टालों की बिक्री से सभी खादी की संस्थाएं बहुत प्रफुल्लित है, विभाग द्वारा ग्रामोद्योगी उत्पादों की भी 10 स्टॉल उद्यमियों को आवंटित कराई गई है जिसके माध्यम से हस्त निर्मित ज्वैलरी, मिट्टी से बने प्रोडेक्ट, हर्बल उत्पाद, ऑर्गेनिक गुड़, अगरबत्ती आदि की दुकानें ब्रज-रज उत्सव में शोभा का केन्द्र बनी हुई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2079324
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.