स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने लिया निःशुल्क परामर्श व उपचार

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने लिया निःशुल्क परामर्श व उपचार
  मथुरा । ब्रजवासियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर और उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के तहत के0एम0 मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में शनिवार को औरंगाबाद स्थित सिकरवार इंटरनेशनल स्कूल में एक निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मुख्य भूमिका निभाई, शिविर का शुभारंभ जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ज्ञान सिकरवार ने किया ।
   इस मेगा हेल्थ कैंप में केएम अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों मरीजों, स्कूल के बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं, कैम्प को सफल बनाने में केएम अस्पताल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं जिनमें डॉ0 नीतू पांडेय, डॉ0 कुशाग्र, डॉ0 अंशू, डॉ0 शिवांश, डॉ0 हनुमान, डॉ0 प्रज्ञा प्रमुख रूप से शामिल रहे, साथ ही केएम हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट टीम ने भी कैंप में पूरी तन्मयता से सहयोग दिया ।
   मुख्य अतिथि डॉ0 ज्ञान सिकरवार ने केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी और केएम अस्पताल प्रबंधन द्वारा ग्रामीण अंचल में चलाए जा रहे इस जन-कल्याणकारी स्वास्थ्य अभियान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओर से उठाया गया यह कदम ग्रामीण व जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है, स्कूल के संस्थापक रामवीर सिंह ने केएम हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिला है और भविष्य में भी केएम हॉस्पिटल के सहयोग से ऐसे स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2017539
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.