रोहित चौधरी बने लेफ्टिनेंट, जनपद के नाम को किया गौरान्वित

रोहित चौधरी बने लेफ्टिनेंट, जनपद के नाम को किया गौरान्वित 
   मथुरा । महानगर निवासी रोहित चौधरी का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने तथा ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई से पांच सितंबर को प्रशिक्षण पूर्ण कर पासआउट होने पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया, प्रशिक्षण के उपरांत रोहित चौधरी को प्रथम पोस्टिंग जालंधर में मिली है ।
  वर्ष 2003 में मथुरा में जन्मे रोहित चौधरी ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, अजमेर से प्राप्त की तथा बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की, बचपन से ही मेधावी एवं अनुशासित रहे रोहित की इस उपलब्धि से परिवार सहित मथुरा का गौरव बढ़ा है, रोहित के पिता अजीत चौधरी भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में सेना से संबंधित कार्य में कार्यरत हैं जबकि माता श्रीमती कृष्णा चौधरी परास्नातक शिक्षित हैं, छोटे भाई खुशहाल चौधरी चंडीगढ़ से बीटेक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बाबा कमल सिंह चौधरी एडवोकेट (लोकतंत्र रक्षक सेनानी) जिला सहकारी बैंक में शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वकालत कर रहे हैं । 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2017536
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.